source: health.com
अनियमित खान-पान के कारण हमें कब्ज (constipation) का सामना करना पड़ता है| कब्ज का मतलब है मल त्याग न होना या मल त्याग करने में कठिनाई होना, इसमें पेट पूरी तरह साफ न होने का एहसास होता है| कब्ज से पेट फूलने, गैस की समस्या और बवासीर (piles) भी हो जाती है| यदि कब्ज बहुत पुरानी है तो डॉक्टर को दिखा लेना चाहिए| हमें कब्ज को दूर करने के लिए बहुत सी बातों का ध्यान रखना चाहिए जैसे क़ुछ भी खाएं उसे अच्छे से चबा कर खाना चाहिए| इससे पाचन शक्ति पर जोर नहीं पड़ता और खाना भी अच्छे से पच जाता है और कब्ज की शिकायत भी दूर होने लगती है|
कब्ज (constipation) को दूर करने के उपाय:
पानी का अधिक से अधिक प्रयोग करना चाहिए| सुबह उठने के बाद एक गिलास गुनगुने पानी का पीएं| खाना खाते समय पानी नहीं पीना चाहिए इससे खाना अच्छे से नही पचता| खाना खाने के एक डेढ़ घंटे के बाद ही पानी पीना चाहिए|
* अमरुद और पपीता
अमरुद और पपीता रेशेदार फल होते हैं| यह भोजन पचाने और पेट को ठीक रखने में सहायक होते हैं| अमरुद और पपीता किसी भी समय खा सकते हैं| इनको रोजाना खाना चाहिए|
* त्रिफला चूर्ण
source: ayurtimes
त्रिफला चूर्ण कब्ज में बहुत फायदेमंद होता है| यह तीन चीजों से बनता है आंवला,बहेड़ा और हरड़| रात को सोने से पहले एक गिलास पानी के साथ लेना चाहिए| इससे कब्ज दूर होने लगती है|* छाछ/लस्सी
छाछ पेट की बिमारियों को दूर करने में सहायक होती है| खाना खाने के बाद छाछ का प्रयोग रोजाना करना फायदेमंद होता है| इससे कब्ज गायब हो जाती है|
* किशमिश
* दूध
दूध शरीर के लिए फायदेमंद है, यह तो सभी जानते है| कब्ज दूर करने के लिए रोज रात को एक गिलास गुनगुने दूध में बादाम के तेल की कुछ बूंदे डाल कर पीएं लाभ होगा|





ReplyDeletebahut acha post hai. नीम के फायदे और लाभ