Thursday, March 10, 2016

Kabj Ko Dur Karne Ke Gharelu Upay (कब्ज के घरेलू उपाय)

source: health.com
अनियमित खान-पान के कारण हमें कब्ज (constipation) का सामना करना पड़ता है| कब्ज का मतलब है मल त्याग न होना या मल त्याग करने में कठिनाई होना, इसमें पेट पूरी तरह साफ न होने का एहसास होता है| कब्ज से पेट फूलने, गैस की समस्या और बवासीर (piles) भी हो जाती है| यदि कब्ज बहुत पुरानी है तो डॉक्टर को दिखा लेना चाहिए| हमें कब्ज को दूर करने के लिए बहुत सी बातों का ध्यान रखना चाहिए जैसे क़ुछ भी खाएं उसे अच्छे से चबा कर खाना चाहिए| इससे पाचन शक्ति पर जोर नहीं पड़ता और खाना भी अच्छे से पच जाता है और कब्ज की शिकायत भी दूर होने लगती है|  

कब्ज (constipation) को दूर करने के उपाय:


* पानी

पानी का अधिक से अधिक प्रयोग करना चाहिए| सुबह उठने के बाद एक गिलास गुनगुने पानी का पीएं| खाना खाते समय पानी नहीं पीना चाहिए इससे खाना अच्छे से नही पचता| खाना खाने के एक डेढ़ घंटे के बाद ही पानी पीना चाहिए| 

 * अमरुद और पपीता


अमरुद और पपीता रेशेदार फल होते हैं| यह भोजन पचाने और पेट को ठीक रखने में सहायक होते हैं| अमरुद और पपीता किसी भी समय खा सकते हैं| इनको रोजाना खाना चाहिए|

* त्रिफला चूर्ण 


source: ayurtimes
त्रिफला चूर्ण कब्ज में बहुत फायदेमंद होता है| यह तीन चीजों से बनता है आंवला,बहेड़ा और हरड़| रात को सोने से पहले एक गिलास पानी के साथ लेना चाहिए| इससे कब्ज दूर होने लगती है|

* छाछ/लस्सी 

छाछ पेट की बिमारियों को दूर करने में सहायक होती है| खाना खाने के बाद छाछ का प्रयोग रोजाना करना फायदेमंद होता है| इससे कब्ज गायब हो जाती है| 

* किशमिश 



किशमिश जिसको मुनक्का भी कहते है लेने से कब्ज दूर होती है| रात को सात-आठ किशमिश के दाने खाएं या  इसे दूध में उबाल कर भी ले सकते हैं| इससे कब्ज में फायदा मिलेगा|

* दूध 

दूध शरीर के लिए फायदेमंद है, यह तो सभी जानते है| कब्ज दूर करने के लिए रोज रात को एक गिलास गुनगुने दूध में बादाम  के तेल की कुछ बूंदे डाल कर पीएं लाभ होगा|

Monday, March 7, 2016

Motapa Kam Karne Ke Gharelu Upay (मोटापा कम / weight loss करने के उपाय)


हर व्यक्ति चाहता है कि वह पतला और फिट दिखे| इसके लिए वह हर तरह की  कोशिश भी करता है लेकिन कुछ खास फायदा नहीं होता| इसका मतलब है कि उसको अपने खान-पान और दिनचर्या में परिवर्तन लाने की जरूरत है| हमें कौन सी चीजें खानी चाहिए और कौन सी नहीं इन बातों का खास ध्यान रखना पड़ेगा|

क्या न खाएं -


* आलू और चाबल न खाएं

* नमक और मीठा कम खाएं

* कोल्ड्ड्रिंक न पीएं

* घी न खाएं

* दबाइयां कम खाएं

मोटापा कम करने के उपाय:


* नींबू 



नींबू बहुत सी बीमारियों में फायदेमंद होता है| एक गिलास गुनगुने पानी का लीजिए इसमें थोड़ा नींबू का रस और शहद मिलाकर पीएं| ऐसा रोज करें इससे बजन कम होने लगता है|

* शहद 



एक गिलास ठन्डे पानी में दो चमच्च शहद मिला लें और प्रतिदिन सुबह उठ कर पीएं इससे मोटापा कम होने लगता है और पेट भी साफ रहता है|                

* जौ और चने का आटा



जौ और चने के आटे की चपाती लें| घेहूँ के आटे की चपाती खाना बंद कर दें| जौ और चने के आटे की चपाती से मोटापा नहीं होता और यह बहुत फायदेमंद भी होता है|

* ग्रीन टी  



ग्रीन टी पीने से पाचन शक्ति ठीक रहती है और यह बजन कम करने में सहायक होती है| यदि मोटापा कम करना है तो दूध बाली चाय नहीं पीनी चहिए| ग्रीन टी को दिन में दो बार पीएं|

* खीरे का जूस 



सोने से पहले खीरे के जूस का सेवन करें| यह पेट को साफ रखता है और फैट नहीं बढ़ने देता क्योंकि इसमें केलोरी की मात्रा कम होती है| खीरे को सलाद में भी लें फायदा होता है|