Friday, March 4, 2016

Garmi Se Bachne Ke Gharelu Nuskhe (गर्मी/summer से बचने के घरेलू उपाय)


गर्मी के मौसम में हमें कई तरह की बिमारियों का सामना करना पड़ता है| इस मौसम में हर व्यक्ति गर्मी से परेशान होता है, कई बार तो गर्मी से व्यक्ति की मौत तक भी हो जाती है| गर्मियों के मौसम में हमें अपने खान पान का ध्यान रखना चाहिए| बाहर निकलते समय मुँह पर कपड़ा बांध कर निकलना चाहिए और हल्के सूती कपड़ों का प्रयोग करना चाहिए| साफ पानी का प्रयोग ज्यादा से ज्यादा करना चाहिए| ऐ.सी से तुरंत बाहर आने से भी कई तरह की बिमारियों का सामना करना पड़ता है|

शरीर में गर्मी होने के लक्षण 



* चक्कर आना 
* उल्टी आना 
* घमोरियां होना 
* नकसीर और दस्त होना

गर्मी से बचने के घरेलू उपाय:



* पानी में निम्बू और नमक मिला कर दिन में दो-तीन बार पीएं, लू का खतरा कम हो जाता है |

* 1 चमच्च आंवले के  रस में पुदीना डाल कर पीएं, इससे शरीर से गर्मी ख़त्म होती है|

* पानी अधिक से अधिक पीएं|

* खाने में मसालों का कम प्रयोग करें|

* प्याज अधिक खाने से भी लू नहीं लगती|

* यदि किसी को लू लग गई है तो उसके हाथों और पैरों की तलियों पे प्याज का रस मल दें, लू उतर जाएगी|

* छाछ में जीरा और नमक डाल कर पीने से गर्मी दूर होती है|

* गर्मी के मौसम में ज्यादा भारी और बासी खाना न खाएं|

* संतरे का रस, दही, लोक्की, निम्बू, तरबूज, खीरा और पुदीने का अधिक प्रयोग करें|

* जौ और चाबल के आटे की रोटी खाएं|

सूती और हल्के रंग के कपड़ें पहनें।


Tuesday, March 1, 2016

निखरी और सुन्दर त्वचा/skin के लिए पांच घरेलू उपाय

source: zarika
हर व्यक्ति सुन्दर दिखना चाहता है चाहे बह औरत हो या मर्द, इसके लिए बाजार से महंगी क्रीम भी खरीद ले आते हैं लेकिन इनसे साइड इफ़ेक्ट होने का खतरा रहता है और हर व्यक्ति इतनी महंगी क्रीम नहीं खरीद सकता| पुराने समय से ही लोग चेहरे को सुन्दर बनाने के लिए घरेलू चीजों का प्रयोग करते आ रहे हैं और इनसे किसी तरह के साइड इफ़ेक्ट भी नहीं होते| यह चीजें हमें रसोई घर में आसानी से मिल जाती हैं| कई तरह के फेस पैक भी घर में ही त्यार किए जा सकते हैं|

* पानी:
पानी का मनुष्य के शरीर में बहुत महत्व है और अधिक से अधिक पानी पीना चेहरे की सुंदरता बढ़ाने में बहुत लाभकारी है| सुबह उठके पानी पीने से चेहरे पर निखार के साथ-साथ पेट की कई बिमारिओं से भी निजात मिलती है|

* टमाटर:
टमाटर त्वचा/skin में चमक लाता है, एक टमाटर काट लें और उसके आधे हिस्से को चेहरे पर 10 मिनट तक रगड़ लें | यह स्क्रबर का काम करता है| तैलीय त्वचा के लिए 2 स्पून टमाटर का रस, 2 स्पून खीरे का रस मिला लें और 15 मिनट तक चेहरे पर लगाकर रखें फिर ठन्डे पानी से धो लें चेहरा चमक उठेगा|

* हल्दी:
हल्दी एक ऐसा मसाला है जो हर तरह के खाने में पड़ता है यह केबल मसाले का काम ही नहीं करता बल्कि यह त्वचा(skin) को सुन्दर बनाने का काम भी करती है| हल्दी बहुत गुणकारी है| हल्दी पाउडर लें, उसमें निम्बू की कुछ बूंदे डाल लें और चेहरे पर लगा लें,10 मिनट के बाद धो लें इससे चेहरे पर चमक आ जाएगी| चेहरे पर पिम्पल आ गए हैं तो हल्दी पाउडर, चन्दन और पानी मिला कर पेस्ट त्यार कर लें और चेहरे पर लगा दें| 15 मिनट के बाद धो लें इससे पिम्पल जल्दी ही ठीक हो जाते हैं|

* शहद:
शहद बहुत लाभकारी माना गया है, शहद त्वचा में नमी बनाए रखने का काम करता है| 1 स्पून शहद,1 स्पून मुल्तानी मिट्टी,1 स्पून गुलाब जल ,1 स्पून संतरे का रस, इन् सब को मिलाकर एक पैक तयार कर लें फिर चेहरे पर लगा लें| 10 मिनट तक लगा हुआ रहने दें और फिर साफ पानी से धो लें इससे चेहरे की स्किन टाइट रहती है और चेहरे पर चमक भी आती है| एक चमच्च शहद भी चेहरे पर लगा सकते हैं| इससे त्वचा में खीचाब आता है|

* बेसन:
बेसन का प्रयोग रसोई घर में आम होता है और यह हर तरह की स्किन के लिए फायदेमंद है| तैलीय त्वचा के लिए 2 स्पून बेसन में गुलाब जल की बूंदे मिला लें इसको चेहरे और गर्दन पर लगा लें, 15 मिनट तक सूखने के बाद गुनगुने पानी से धो लें इससे चेहरे और गर्दन की सफाई हो जाएगी| 
शुष्क त्वचा के लिए 1 स्पून बेसन,1 स्पून शहद,1 स्पून दूध, आधा स्पून हल्दी पाउडर मिलाकर चेहरे और गर्दन पर लगाएं| 15 मिनट के बाद धो लें चेहरे पर नमी आ जाएगी|   

Monday, February 29, 2016

अम्लपित्त/acidity के लक्षण और उपाए

अम्लपित्त/acidity एक ऐसी बीमारी है जिससे हर दूसरा ब्यक्ति पीड़ित है| यह हमारे गलत खानपान और गलत आदतों से होती है, हम क्या खा रहे हैं और कितनी मात्रा में खा रहे हैं इसका सीधा असर हमारे पेट पर पड़ता है| अम्लपित्त होने के कई कारण हैं जैसे कि जंक फ़ूड के सेवन से, ज्यादा तीखा मसालेदार या तला हुआ खाने से, अधिक समय तक खाली पेट रहने से, चिंता या भय से और अधिक मात्रा में चाय या कॉफी पीने से|

photo credit: badmintoncafe.com

अम्लपित्त/acidity के लक्षण:
* पेट में जलन 
* सीने में जलन 
* खट्टी डकारें आना
* पेट फूलना या भरा हुआ लगना
* उल्टी आना 

अम्लपित्त/acidity को दूर करने के उपाए :

पानी/water


रोज़ सुबह 1 गिलास गुनगुना पानी पीने से एसिडिटी दूर हो जाती है| 

गोभी और गाजर/cabbage and carrot 


गोभी और गाजर का बराबर मात्रा में रस निकाल लें और इसे आधा गिलास पियें, अम्लपित्त बनना कम हो जायेगा|

पपीता/papaya 


पपीता हाजमा शक्ति को बढ़ाता है, यह एसिडिटी में भी बहुत फायदेमंद है| इसलिए पपीते का सेवन करने से एसिडिटी दूर होती है|

अदरक/ginger


अदरक और आधे नींबू का रस बराबर मात्रा में निकालकर पीयें, इससे अम्लपित्त बनना कम हो जाता है|

शहद/honey


सोने से पहले एक चम्मच शहद का सेवन करें, यह अम्लपित्त दूर करने में काफी फायदेमंद साबित होता है|

पुदीना और तुलसी/mint & tulsi


एसिडिटी होने पर पुदीना और तुलसी के पत्ते मुँह में डालकर चबाएं, यह एसिडिटी दूर करने में बहुत लाभदायक है|

Sunday, February 28, 2016

Gharelu Nuskhe और उससे होने वाले लाभ

आजकल की दौड़भाग की जिंदगी में हमारी गलत जीवनशैली के कारन कई रोग लग जाते हैं | घरेलू नुस्खे अपनाने से हम इन रोगों से आसानी से बच सकते हैं |

credit:youtube.com

घरेलू नुस्खों के कोई दुष्परिणाम नही होते, आप आसानी से इनका घर में इस्तेमाल कर सकते हो | घरेलू नुस्खे पुराने समय से अपनाए जा रहे हैं और इनसे बहुत लाभ मिलते हैं | इनका प्रयोग बिमारिओं में ही नही बल्कि शरीर को तंदुरुस्त और खूबसूरत बनाने में भी किया जाता है |