Wednesday, March 30, 2016

Bawaseer ka ilaj - Piles Treatment in Hindi

source: en.wikipedia.org

बवासीर एक आम बीमारी के रूप में प्रचलित है| बवासीर को पाइल्स या मूलव्याधि के नाम से भी जाना जाता है| यह गुदा या मलद्वार में होने वाली समस्या है| बवासीर का मुख्य कारण कब्ज/constipation होता है| बवासीर एक ऐसी बीमारी है जो ऑपरेशन कराने के बाद दोबारा भी हो सकती है| इसलिए बवासीर का ऑपरेशन कराने से बचना चाहिए और देसी या घरेलू उपाय अपनाने चाहिए| जिससे यह बीमारी जड़ से ख़त्म हो सके|

बवासीर(piles) के कारण:


* पेट साफ न होना कब्ज रहना 
* जिनको घंटे खड़े रहना पड़ता हो 
* अनुवांशिकता(genetics)

बवासीर/piles के टाइप्स:  


बवासीर दो टाइप्स की होती है, खूनी और वादी! 

* खूनी बवासीर में मस्सों से खून निकलता है|

* वादी बवासीर में पीड़ा और सूजन होती है| इसमें खून नहीं निकलता|

बवासीर/piles के उपाय या इलाज:


* एक चम्मच आंवले के चूर्ण को शहद के साथ सुबह-शाम लें|

* रेशेदार सब्जियों, सलाद, व् फलों का प्रयोग करें और पानी अधिक से अधिक पीएं|

* हरड़ के चूर्ण के साथ गुड मिलाकर लेने से लाभ मिलता है|

* नागकेशर, मिश्री और ताजा मक्खन समान मात्रा में लेने से बवासीर नियंत्रण में आ जाती है|

* एलोविरा का गुदा मस्सों पर लगाने से सूजन दूर होती है|

* आम की गुठली और जामुन की गुठली को सुखाकर चूर्ण बना लें और एक चम्मच चूर्ण को गर्म पानी या छाछ के साथ सेवन करें|

* छाछ में सेंधा नमक मिलाकर पीएं|

* चाय और तीखे मसालों का प्रयोग कम करें|

* प्याज के टुकड़े करके सूखा लें, सूखे टुकड़े घी में तल लें, बाद में उसमे एक ग्राम तिल और बीस ग्राम मिश्री मिलाकर रोजाना खाएं| इससे बवासीर ठीक होने लगती है|

* एक कप गाय के दूध में नींबू निचोड़ लें और पीएं इससे भी बवासीर ठीक होने लगती है|

* आंवले और एलोवीरा का जूस लें, बवासीर में राहत मिलेगी|

इन सभी घरेलू या देसी चीजों का प्रयोग करें और साथ में योगा भी करें, योगा तो पुरानी से पुरानी वीमारी को भी ख़त्म कर देती है| बवासीर होने पर कपाल भारती योगा करने से लाभ मिलता है| 

Thursday, March 10, 2016

Kabj Ko Dur Karne Ke Gharelu Upay (कब्ज के घरेलू उपाय)

source: health.com
अनियमित खान-पान के कारण हमें कब्ज (constipation) का सामना करना पड़ता है| कब्ज का मतलब है मल त्याग न होना या मल त्याग करने में कठिनाई होना, इसमें पेट पूरी तरह साफ न होने का एहसास होता है| कब्ज से पेट फूलने, गैस की समस्या और बवासीर (piles) भी हो जाती है| यदि कब्ज बहुत पुरानी है तो डॉक्टर को दिखा लेना चाहिए| हमें कब्ज को दूर करने के लिए बहुत सी बातों का ध्यान रखना चाहिए जैसे क़ुछ भी खाएं उसे अच्छे से चबा कर खाना चाहिए| इससे पाचन शक्ति पर जोर नहीं पड़ता और खाना भी अच्छे से पच जाता है और कब्ज की शिकायत भी दूर होने लगती है|  

कब्ज (constipation) को दूर करने के उपाय:


* पानी

पानी का अधिक से अधिक प्रयोग करना चाहिए| सुबह उठने के बाद एक गिलास गुनगुने पानी का पीएं| खाना खाते समय पानी नहीं पीना चाहिए इससे खाना अच्छे से नही पचता| खाना खाने के एक डेढ़ घंटे के बाद ही पानी पीना चाहिए| 

 * अमरुद और पपीता


अमरुद और पपीता रेशेदार फल होते हैं| यह भोजन पचाने और पेट को ठीक रखने में सहायक होते हैं| अमरुद और पपीता किसी भी समय खा सकते हैं| इनको रोजाना खाना चाहिए|

* त्रिफला चूर्ण 


source: ayurtimes
त्रिफला चूर्ण कब्ज में बहुत फायदेमंद होता है| यह तीन चीजों से बनता है आंवला,बहेड़ा और हरड़| रात को सोने से पहले एक गिलास पानी के साथ लेना चाहिए| इससे कब्ज दूर होने लगती है|

* छाछ/लस्सी 

छाछ पेट की बिमारियों को दूर करने में सहायक होती है| खाना खाने के बाद छाछ का प्रयोग रोजाना करना फायदेमंद होता है| इससे कब्ज गायब हो जाती है| 

* किशमिश 



किशमिश जिसको मुनक्का भी कहते है लेने से कब्ज दूर होती है| रात को सात-आठ किशमिश के दाने खाएं या  इसे दूध में उबाल कर भी ले सकते हैं| इससे कब्ज में फायदा मिलेगा|

* दूध 

दूध शरीर के लिए फायदेमंद है, यह तो सभी जानते है| कब्ज दूर करने के लिए रोज रात को एक गिलास गुनगुने दूध में बादाम  के तेल की कुछ बूंदे डाल कर पीएं लाभ होगा|

Monday, March 7, 2016

Motapa Kam Karne Ke Gharelu Upay (मोटापा कम / weight loss करने के उपाय)


हर व्यक्ति चाहता है कि वह पतला और फिट दिखे| इसके लिए वह हर तरह की  कोशिश भी करता है लेकिन कुछ खास फायदा नहीं होता| इसका मतलब है कि उसको अपने खान-पान और दिनचर्या में परिवर्तन लाने की जरूरत है| हमें कौन सी चीजें खानी चाहिए और कौन सी नहीं इन बातों का खास ध्यान रखना पड़ेगा|

क्या न खाएं -


* आलू और चाबल न खाएं

* नमक और मीठा कम खाएं

* कोल्ड्ड्रिंक न पीएं

* घी न खाएं

* दबाइयां कम खाएं

मोटापा कम करने के उपाय:


* नींबू 



नींबू बहुत सी बीमारियों में फायदेमंद होता है| एक गिलास गुनगुने पानी का लीजिए इसमें थोड़ा नींबू का रस और शहद मिलाकर पीएं| ऐसा रोज करें इससे बजन कम होने लगता है|

* शहद 



एक गिलास ठन्डे पानी में दो चमच्च शहद मिला लें और प्रतिदिन सुबह उठ कर पीएं इससे मोटापा कम होने लगता है और पेट भी साफ रहता है|                

* जौ और चने का आटा



जौ और चने के आटे की चपाती लें| घेहूँ के आटे की चपाती खाना बंद कर दें| जौ और चने के आटे की चपाती से मोटापा नहीं होता और यह बहुत फायदेमंद भी होता है|

* ग्रीन टी  



ग्रीन टी पीने से पाचन शक्ति ठीक रहती है और यह बजन कम करने में सहायक होती है| यदि मोटापा कम करना है तो दूध बाली चाय नहीं पीनी चहिए| ग्रीन टी को दिन में दो बार पीएं|

* खीरे का जूस 



सोने से पहले खीरे के जूस का सेवन करें| यह पेट को साफ रखता है और फैट नहीं बढ़ने देता क्योंकि इसमें केलोरी की मात्रा कम होती है| खीरे को सलाद में भी लें फायदा होता है|

Friday, March 4, 2016

Garmi Se Bachne Ke Gharelu Nuskhe (गर्मी/summer से बचने के घरेलू उपाय)


गर्मी के मौसम में हमें कई तरह की बिमारियों का सामना करना पड़ता है| इस मौसम में हर व्यक्ति गर्मी से परेशान होता है, कई बार तो गर्मी से व्यक्ति की मौत तक भी हो जाती है| गर्मियों के मौसम में हमें अपने खान पान का ध्यान रखना चाहिए| बाहर निकलते समय मुँह पर कपड़ा बांध कर निकलना चाहिए और हल्के सूती कपड़ों का प्रयोग करना चाहिए| साफ पानी का प्रयोग ज्यादा से ज्यादा करना चाहिए| ऐ.सी से तुरंत बाहर आने से भी कई तरह की बिमारियों का सामना करना पड़ता है|

शरीर में गर्मी होने के लक्षण 



* चक्कर आना 
* उल्टी आना 
* घमोरियां होना 
* नकसीर और दस्त होना

गर्मी से बचने के घरेलू उपाय:



* पानी में निम्बू और नमक मिला कर दिन में दो-तीन बार पीएं, लू का खतरा कम हो जाता है |

* 1 चमच्च आंवले के  रस में पुदीना डाल कर पीएं, इससे शरीर से गर्मी ख़त्म होती है|

* पानी अधिक से अधिक पीएं|

* खाने में मसालों का कम प्रयोग करें|

* प्याज अधिक खाने से भी लू नहीं लगती|

* यदि किसी को लू लग गई है तो उसके हाथों और पैरों की तलियों पे प्याज का रस मल दें, लू उतर जाएगी|

* छाछ में जीरा और नमक डाल कर पीने से गर्मी दूर होती है|

* गर्मी के मौसम में ज्यादा भारी और बासी खाना न खाएं|

* संतरे का रस, दही, लोक्की, निम्बू, तरबूज, खीरा और पुदीने का अधिक प्रयोग करें|

* जौ और चाबल के आटे की रोटी खाएं|

सूती और हल्के रंग के कपड़ें पहनें।


Tuesday, March 1, 2016

निखरी और सुन्दर त्वचा/skin के लिए पांच घरेलू उपाय

source: zarika
हर व्यक्ति सुन्दर दिखना चाहता है चाहे बह औरत हो या मर्द, इसके लिए बाजार से महंगी क्रीम भी खरीद ले आते हैं लेकिन इनसे साइड इफ़ेक्ट होने का खतरा रहता है और हर व्यक्ति इतनी महंगी क्रीम नहीं खरीद सकता| पुराने समय से ही लोग चेहरे को सुन्दर बनाने के लिए घरेलू चीजों का प्रयोग करते आ रहे हैं और इनसे किसी तरह के साइड इफ़ेक्ट भी नहीं होते| यह चीजें हमें रसोई घर में आसानी से मिल जाती हैं| कई तरह के फेस पैक भी घर में ही त्यार किए जा सकते हैं|

* पानी:
पानी का मनुष्य के शरीर में बहुत महत्व है और अधिक से अधिक पानी पीना चेहरे की सुंदरता बढ़ाने में बहुत लाभकारी है| सुबह उठके पानी पीने से चेहरे पर निखार के साथ-साथ पेट की कई बिमारिओं से भी निजात मिलती है|

* टमाटर:
टमाटर त्वचा/skin में चमक लाता है, एक टमाटर काट लें और उसके आधे हिस्से को चेहरे पर 10 मिनट तक रगड़ लें | यह स्क्रबर का काम करता है| तैलीय त्वचा के लिए 2 स्पून टमाटर का रस, 2 स्पून खीरे का रस मिला लें और 15 मिनट तक चेहरे पर लगाकर रखें फिर ठन्डे पानी से धो लें चेहरा चमक उठेगा|

* हल्दी:
हल्दी एक ऐसा मसाला है जो हर तरह के खाने में पड़ता है यह केबल मसाले का काम ही नहीं करता बल्कि यह त्वचा(skin) को सुन्दर बनाने का काम भी करती है| हल्दी बहुत गुणकारी है| हल्दी पाउडर लें, उसमें निम्बू की कुछ बूंदे डाल लें और चेहरे पर लगा लें,10 मिनट के बाद धो लें इससे चेहरे पर चमक आ जाएगी| चेहरे पर पिम्पल आ गए हैं तो हल्दी पाउडर, चन्दन और पानी मिला कर पेस्ट त्यार कर लें और चेहरे पर लगा दें| 15 मिनट के बाद धो लें इससे पिम्पल जल्दी ही ठीक हो जाते हैं|

* शहद:
शहद बहुत लाभकारी माना गया है, शहद त्वचा में नमी बनाए रखने का काम करता है| 1 स्पून शहद,1 स्पून मुल्तानी मिट्टी,1 स्पून गुलाब जल ,1 स्पून संतरे का रस, इन् सब को मिलाकर एक पैक तयार कर लें फिर चेहरे पर लगा लें| 10 मिनट तक लगा हुआ रहने दें और फिर साफ पानी से धो लें इससे चेहरे की स्किन टाइट रहती है और चेहरे पर चमक भी आती है| एक चमच्च शहद भी चेहरे पर लगा सकते हैं| इससे त्वचा में खीचाब आता है|

* बेसन:
बेसन का प्रयोग रसोई घर में आम होता है और यह हर तरह की स्किन के लिए फायदेमंद है| तैलीय त्वचा के लिए 2 स्पून बेसन में गुलाब जल की बूंदे मिला लें इसको चेहरे और गर्दन पर लगा लें, 15 मिनट तक सूखने के बाद गुनगुने पानी से धो लें इससे चेहरे और गर्दन की सफाई हो जाएगी| 
शुष्क त्वचा के लिए 1 स्पून बेसन,1 स्पून शहद,1 स्पून दूध, आधा स्पून हल्दी पाउडर मिलाकर चेहरे और गर्दन पर लगाएं| 15 मिनट के बाद धो लें चेहरे पर नमी आ जाएगी|   

Monday, February 29, 2016

अम्लपित्त/acidity के लक्षण और उपाए

अम्लपित्त/acidity एक ऐसी बीमारी है जिससे हर दूसरा ब्यक्ति पीड़ित है| यह हमारे गलत खानपान और गलत आदतों से होती है, हम क्या खा रहे हैं और कितनी मात्रा में खा रहे हैं इसका सीधा असर हमारे पेट पर पड़ता है| अम्लपित्त होने के कई कारण हैं जैसे कि जंक फ़ूड के सेवन से, ज्यादा तीखा मसालेदार या तला हुआ खाने से, अधिक समय तक खाली पेट रहने से, चिंता या भय से और अधिक मात्रा में चाय या कॉफी पीने से|

photo credit: badmintoncafe.com

अम्लपित्त/acidity के लक्षण:
* पेट में जलन 
* सीने में जलन 
* खट्टी डकारें आना
* पेट फूलना या भरा हुआ लगना
* उल्टी आना 

अम्लपित्त/acidity को दूर करने के उपाए :

पानी/water


रोज़ सुबह 1 गिलास गुनगुना पानी पीने से एसिडिटी दूर हो जाती है| 

गोभी और गाजर/cabbage and carrot 


गोभी और गाजर का बराबर मात्रा में रस निकाल लें और इसे आधा गिलास पियें, अम्लपित्त बनना कम हो जायेगा|

पपीता/papaya 


पपीता हाजमा शक्ति को बढ़ाता है, यह एसिडिटी में भी बहुत फायदेमंद है| इसलिए पपीते का सेवन करने से एसिडिटी दूर होती है|

अदरक/ginger


अदरक और आधे नींबू का रस बराबर मात्रा में निकालकर पीयें, इससे अम्लपित्त बनना कम हो जाता है|

शहद/honey


सोने से पहले एक चम्मच शहद का सेवन करें, यह अम्लपित्त दूर करने में काफी फायदेमंद साबित होता है|

पुदीना और तुलसी/mint & tulsi


एसिडिटी होने पर पुदीना और तुलसी के पत्ते मुँह में डालकर चबाएं, यह एसिडिटी दूर करने में बहुत लाभदायक है|

Sunday, February 28, 2016

Gharelu Nuskhe और उससे होने वाले लाभ

आजकल की दौड़भाग की जिंदगी में हमारी गलत जीवनशैली के कारन कई रोग लग जाते हैं | घरेलू नुस्खे अपनाने से हम इन रोगों से आसानी से बच सकते हैं |

credit:youtube.com

घरेलू नुस्खों के कोई दुष्परिणाम नही होते, आप आसानी से इनका घर में इस्तेमाल कर सकते हो | घरेलू नुस्खे पुराने समय से अपनाए जा रहे हैं और इनसे बहुत लाभ मिलते हैं | इनका प्रयोग बिमारिओं में ही नही बल्कि शरीर को तंदुरुस्त और खूबसूरत बनाने में भी किया जाता है |